{"_id":"628c7e55c6958d5a0c6be3a3","slug":"step-father-sexualy-assaulted-his-daughter-in-bijnor-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Tue, 24 May 2022 12:12 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक क्षेत्र निवासी सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मां को आपबीती बताई तो मां का कलेजा कांप गया। बताया गया कि मां पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने सौतेले पिता पर उसकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: मंकीपॉक्स के कारण तीसरी बार टली हज यात्रा, भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना नगीना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति पिछले डेढ़ वर्ष से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
आरोपी ने नाबालिग को किसी से बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। नाबालिक लड़की की मां लड़की को लेकर थाना कोतवाली देहात पहुंची और मामले की तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक हरीश जोशी ने बताया कि थाना कोतवाली देहात में धारा 376, 323, 504, 506 आईपीसी तथा 3/4 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।