फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Found a rotten body in the forest of Sayohara on the second day

Bijnor: स्योहारा के जंगल में दूसरे दिन भी सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, सामने आई मौत की ये वजह

Tue, 24 May 2022 03:28 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 May 2022 03:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा के जंगल में मंगलवार को एक खेत में सड़ी गली अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Bijnor: Found a rotten body in the forest of Sayohara on the second day
जांच करती बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को दूसरे दिन भी स्योहारा के जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई और इसके बाद शव का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सद्दोबेरखा में मंगलवार की सुबह खेत पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पास के खेत में से तेज दुर्गंध आ रही थी। मजदूरों ने खेत में देखा कि एक शव वहां पड़ा है। जो बुरी तरह से सड़ रहा है। खेत में शव पड़ा होने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक  की पहचान कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने पति के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव के ही जसपाल सिंह (40) पुत्र बलवीर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जसपाल सिंह शराब का आदि था। उत्तरकाशी उत्तरांचल में कबाड़े का काम करता था। चार पांच दिन पूर्व उत्तरकाशी से गांव आया था। परिजनों का कहना है कि वह घर नहीं आया। बेहद शराब पीता था।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन अधिक शराब पीने से हुई मौत मानकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed