Bijnor: पुलिया में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने चार घंटे रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद
Bijnor News : एक गुलदार आबादी के बीच पुलिया में घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने चार घंटे रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में बूढ़ेरन रोड पर स्थित एक पुलिया के नीचे गुलदार घुस गया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को पकड़ लिया गया।
शनिवार की दोपहर 11 बजे स्योहारा बूढ़ेरन मार्ग पर भट्टे के पास स्थित पुलिया पर गुलदार को देखा गया, जिसके बाद गुलदार राहगीरों को देखकर पुलिया के अंदर घुस गया। सूचना मिलने पर आसपास के हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
वहीं, सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दरोगा लख्मी चंद, तेजपाल सिंह, विजय भारत सिंह आदि वन विभाग की टीम पिंजरा व जाल ले कर पहुंच गई। भारी संख्या में भीड़ को देखकर गुलदार पुलिया के अंदर ही रहा। लगभग चार घंटे बाद गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। जिसको वन विभाग की टीम धामपुर कार्यालय ले गई।
यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज
वन दरोगा विजय भारत सिंह का कहना है कि गुलदार की उम्र लगभग चार साल की है। चिकित्सक के आने के बाद गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के आदेश पर अगली कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से