फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Forest Department team rescued Guldar for four hours and locked him in cage

Bijnor: पुलिया में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने चार घंटे रेस्क्यू कर पिंजरे में किया बंद

Sat, 23 Dec 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

Bijnor News : एक गुलदार आबादी के बीच पुलिया में घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने चार घंटे रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया।

विज्ञापन
Bijnor: Forest Department team rescued Guldar for four hours and locked him in cage
पुलिया में घुसा गुलदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में बूढ़ेरन रोड पर स्थित एक पुलिया के नीचे गुलदार घुस गया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी पिंजरा व जाल लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर 11 बजे स्योहारा बूढ़ेरन मार्ग पर भट्टे के पास स्थित पुलिया पर गुलदार को देखा गया, जिसके बाद गुलदार राहगीरों को देखकर पुलिया के अंदर घुस गया। सूचना मिलने पर आसपास के हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, वन दरोगा लख्मी चंद, तेजपाल सिंह, विजय भारत सिंह आदि वन विभाग की टीम पिंजरा व जाल ले कर पहुंच गई। भारी संख्या में भीड़ को देखकर गुलदार पुलिया के अंदर ही रहा। लगभग चार घंटे बाद गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ। जिसको वन विभाग की टीम धामपुर कार्यालय ले गई।

यह भी पढ़ें: UP: जेल गया कमर अहमद काजमी, दुबई से जुड़े हैं तार, करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुला हर राज

वन दरोगा विजय भारत सिंह का कहना है कि गुलदार की उम्र लगभग चार साल की है। चिकित्सक के आने के बाद गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के आदेश पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जयंती पर विशेष: ग्रामीण विकास के सच्चे पैरोकार थे चौधरी चरण सिंह, पढ़िए उनके बारे में अनसुने किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed