फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Forest Department team has sent two elephants to forest to find Guldar

Bijnor: हमलावर गुलदार को खोजने मैदान में उतरीं दो हथनियां, युवक को उतारा था मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 29 Jul 2023 02:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

Bijnor News : हमलावर गुलदार को खोजने के लिए दो हथनियों को मैदान में उतार दिया गया है। यहां, गुरुवार को गुलदार ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Bijnor: Forest Department team has sent two elephants to forest to find Guldar
हथनियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गुलदार के हमले में युवक की मौत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन विभाग ने हमलावर गुलदार पर शिकंजा कसने के लिए दो हथनियों को भी मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी से दो हथिनी शनिवार की दोपहर नगीना पहुंचीं। साथ में आए महावत अयूब खान व मेहताब ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय सोलोचना व डायना नामक दो हथनियों के द्वारा खेतों में कांबिंग कर गुलदार को खोजा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां: मुखाग्नि देते हुए बिलख पड़े पिता, खुशियों से भरा था परिवार, अब पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दोपहर में करीब एक बजे ट्रकों से आई दोनों हथनियों को नगीना कोतवाली मार्ग स्थित रविदास आश्रम पर उतारा गया। यहां चारा कटर इश्तियाक व जितेंद्र ने उन्हें नहलाने का काम किया।

उधर, नगीना वन क्षेत्र अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि काफी दूरी से दोनों हथनियों को लाया गया है, इसलिए इनकी थकान दूर करने के बाद इन्हें खेतों पर कांबिंग के काम में लगाया गया।

यह भी पढ़ें: मणिपुर जैसी घटना: किशोरी को निर्वस्त्र दौड़ाने के मामले में एक्शन, अहम सुराग से सामने आएंगे दरिंदों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed