फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Fire breaks out in firecracker factory, one dead, six workers injured

बिजनौर में बड़ा हादसा: जोरदार धमाके के साथ पटाखा फैक्टरी में लगी आग, एक की मौत, छह से ज्यादा श्रमिक घायल

Sun, 19 May 2024 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2024 10:25 AM IST
सार

बिजनौर जनपद के झालू में आज सुबह एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से आग लग गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है जबकि छह से ज्यादा घायल बताए गए हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Fire breaks out in firecracker factory, one dead, six workers injured
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के झालू में गांव गंगोड़ा के जंगल में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो और करीब छह से सात श्रमिक बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए भेजा। वहीं फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

Bijnor: Fire breaks out in firecracker factory, one dead, six workers injured
मौके पर बिखरे पड़े पटाखे - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि गांव गंगोड़ा के जंगल में एक तिल्ली बम बनाने वाली फैक्टरी स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार इस पटाखा फैक्टरी में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव  चिंटू व तेंगे निवासी रसूलाबाद और कुछ श्रमिक पटाखों की पैकिंग करने में लगे हुए थे। इसी दौरान पटाखा में अधिक गर्मी होने से तेज धमाके के साथ आग लग गई।

हादसे में रसूलाबाद निवासी उक्त दोनों श्रमिक समेत कई लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि एक श्रमिक ग्राम गोपालपुर निवासी अमित पुत्र कुलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार झुलसों लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed