BIJNOR: खुद की मौत दिखाने के लिए शराबी को जलाकर मारने का किया प्रयास, व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार
खुद को मरा दिखाने के लिए शराबी को जलाकर मारने की साजिश रचने वाले व्यापारी, उसकी दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस पूरी वारदात को खुलासा किया। वहीं झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक गन्ना क्रेशर के मालिक ने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए शराबी को जलाकर मारने का प्रयास किया। गाड़ी के अंदर झुलसी हुई हालत में मिले उस शराबी को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साजिश रचने वाले व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को खुलासा किया कि मंगलवार देर शाम करीब 11:00 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में सिरधनी रोड पर एक कार लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार स्टार्ट थी, जबकि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर मदन सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी मिर्जापुर बेकन जली हुई हालत में मिला। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: BIJNOR: दो हाथियों के बीच जमकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, बढ़ापुर वन रेंज में मिला शव
बताया कि यह गाड़ी गन्ना क्रेशर के स्वामी सुशील गुप्ता पुत्र उमेश चंद्र गुप्ता निवासी गांव मुस्तफाबाद की निकली। गाड़ी में सुशील गुप्ता के दो फोन भी मिले। पुलिस ने पड़ताल की तो मामला गहरी साजिश का निकला। एसपी ने बताया कि सुशील गुप्ता ने खुद को मरा हुआ दिखाने के लिए मदन सिंह को जलाकर मारने का प्रयास किया। सुशील गुप्ता ने करीब ढाई करोड़ रुपए के कर्ज और अवैध संबंधों के चलते यह साजिश रची।
सुशील गुप्ता ने ढाई करोड़ रुपए का बीमा भी कराया था जिससे उसकी मौत की खबर के बाद बीमा की राशि उसके परिवार वालों को मिल जाए। साथ ही नई पहचान के साथ जीने की चाह मैं सुशील गुप्ता ने पप्पू खान के नाम से अपना नया आधार कार्ड भी बनवा लिया था।
इसके बाद पप्पू खान बन कर तलाकशुदा रानी पत्नी राशिद निवासी ज्वालापुर हरिद्वार के साथ निकाह भी कर लिया था। पुलिस ने सुशील गुप्ता के साथ साथ लाल बहादुर सैनी पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम मलेशिया और रानी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यापारी के पास से 13 लाख रुपए नगद,1 पिस्टल पांच कारतूस आदि सामान बरामद किया है।