{"_id":"68c2c1919a94af97a7058887","slug":"bijnor-bodies-of-chinu-and-chhoti-drowned-in-the-river-recovered-raunak-not-found-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नदी में डूबे चीनू और छोटू के शव बरामद, नहीं मिला रौनक, जानें शवों को उठाकर क्यों भागे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नदी में डूबे चीनू और छोटू के शव बरामद, नहीं मिला रौनक, जानें शवों को उठाकर क्यों भागे परिजन
Thu, 11 Sep 2025 06:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:03 PM IST
सार
चीनू, छोटू और रौनक बुधवार को नदी में नहाते समय डूब गए थे। जैसे ही दोनों के शव मिले, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शवों को उठाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा।
विज्ञापन
छोटू, चीनू और रौनक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खो नदी में डूबे चीनू (12) पुत्र काले और छोटू (20) पुत्र चीनी के शव करीब 20 घंटे की तलाश के बाद बृहस्पतिवार को बरामद हो गए। पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीमें रौनक (12) की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
नदी किनारे बैठे इंतजार करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर मोहल्ला निकम्माशाह निवासी चीनू, छोटू और रौनक लकड़ी बीनने के दौरान खो नदी में नहाने लगे थे। इस दौरान तीनों डूब गए थे। देर रात तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पीएसी और एनडीआरएफ की टीम ने खो नदी में तलाश शुरू की। सुबह करीब 11 बजे चीनू का शव बरामद होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोपहर लगभग दो बजे छोटू का शव भी बरामद हो गया। दो शव बरामद होने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। मृतकों के परिवार के लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पोस्टमार्टम न कराने के लिए शव लेकर भागे परिजन
जब पुलिस ने नदी से बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया तो परिजन चीनू के शव को उठाकर घर की ओर भागने लगे। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने भी परिजनों के पीछे दौड़ लगा दी। दरअसल परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर परिजन सहमत हुए। पुलिस ने नदी से बरामद चीनू और छोटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जब पुलिस ने नदी से बरामद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया तो परिजन चीनू के शव को उठाकर घर की ओर भागने लगे। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने भी परिजनों के पीछे दौड़ लगा दी। दरअसल परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर परिजन सहमत हुए। पुलिस ने नदी से बरामद चीनू और छोटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।