{"_id":"68ad6243fa98c3632f062d90","slug":"bijnor-bloody-clash-between-two-groups-of-teachers-in-korimal-inter-college-many-bloodied-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: करोड़ीमल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई लहूलुहान, देखते रहे क्लास के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: करोड़ीमल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई लहूलुहान, देखते रहे क्लास के बच्चे
Tue, 26 Aug 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:59 PM IST
सार
करोड़ीमल इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आएदिन गालीगलौज की जाती है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह शिक्षकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य शिक्षकों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाने में तहरीर देने आए घायल शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर न्यू सिटी निवासी केएम इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान के शिक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को वह कक्षा 10 के बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक अभिषेक उन्हें देखकर बेवजह गालीगलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो अभिषेक के साथ शिक्षक अनिल कुमार चौहान, अमित कुमार चौहान, योगेंद्र कुमार सिंह, योगेश कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने उनकी कक्षा में घुसकर बच्चों के सामने ही साथ लात घूंसों से पीटा। उनकी नाक व चेहरे पर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि अनिल कुमार चौहान एवं अमित कुमार चौहान दोनों सगे भाई हैं और विद्यालय में कार्यरत हैं। बकौल महेंद्र सिंह चौहान, वह आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रभारी के पद पर भी कार्यरत हैं।
उधर दूसरे पक्ष के प्रवक्ता अनिल कुमार चौहान ने लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि शिक्षक महेंद्र सिंह शिक्षक साथी अभिषेक सिंह के साथ गालीगलौज कर रहे थे। जब ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो महेंद्र सिंह ने उनके ऊपर लात घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे और नाक पर चोटें आई हैं। उनके सीने में गुम चोटें हैं।
उधर शिक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि महेंद्र सिंह आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। दो दिन पहले जब वह विद्यालय में बैठे चाय पी रहे थे, तब भी आरोपी शिक्षक महेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर देख लेने की धमकी दी थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस के मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज के पदेन प्रबंधक एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।