फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water

Bijnor: बिजनौर का मेरठ से सीधा संपर्क कटा, डूब गए हाईवे, 30 से अधिक गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Thu, 07 Aug 2025 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Aug 2025 07:21 PM IST
सार

बाढ़ के कारण मालन नदी का पानी बीच सड़क पर आ चुका है। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे और हस्तिनापुर-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे बंद हो गया है। गांवों के अलावा नजीबाबाद-धामपुर में भी पानी भरा है। फंसे लोगों को नावों और जेसीबी से निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे नदी में तब्दील हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पास पानी आया तो यातायात बंद करा दिया गया। हस्तिनापुर-चांदपुर स्टेट हाईवे को भी गंगा का पानी काट चुका है। ऐसे में बिजनौर का मेरठ से सीधे संपर्क कट गया है। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज दस सेंटीमीटर दूर यानि 219.90 मीटर दर्ज हुआ। हालांकि बुधवार के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है।
विज्ञापन

 

Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water
खेतों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा के अलावा मालन, खो, इकड़ा, बान आदि नदियों का पानी तटों से बाहर निकलकर सितम ढा रहा है। जिले के 30 से अधिक गांव में पानी भरा हुआ है। नजीबाबाद के मालन नदी के तट पर बसे मोहल्लों में पानी है। धामपुर शहर की आबादी में इकड़ा नदी का पानी बह रहा है। धामपुर के रिहायशी इलाकों में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water
फंसे लोगों को जेसीबी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
तटबंध तोड़कर नेशनल हाईवे पर आया पानी
बिजनौर में बाकरपुर गढ़ी के पास बुधवार को मालन नदी का तटबंध टूट गया है। पानी बिजनौर-रावली मार्ग से उतरते हुए बृहस्पतिवार की सुबह बिजनौर-बैराज मार्ग पर पहुंच गया। इस हाईवे पर दो से तीन फीट पानी चला तो पुलिस ने यातायात रोक दिया। ऐसे में मेरठ से बिजनौर आने जाने वाले वाहन खड़े हो गए। इस हाईवे पर नाव भी चलती देखी गई। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पानी को पार किया।
 
विज्ञापन

Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water
मंडावली में मालन नदी से क्षतिग्रस्त हुआ मंडावली-मौजमपुर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से बंद है बिजनौर-हरिद्वार मार्ग
बिजनौर से हरिद्वार वाया मंडावर मार्ग पर भी मालन नदी का पानी बह रहा है। यह मार्ग बीते तीन दिनों से बंद है। उधर मालन के पानी ने ही मंडावर से किरतपुर मार्ग को भी बंद कर दिया है। साथ ही बिजनौर की नई पुलिस लाइन में भी मालन नदी का पानी दो दो फीट तक भरा हुआ है।
 

Bijnor: Bijnor's direct connection with Meerut cut off, highways submerged, 30 village filled with flood water
सड़क पर भरे पानी में नहाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे पर बहने लगी बान नदी
बिजनौर से कोतवाली मार्ग, पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे कहलाता है। गांव शादीपुर के पास इस मार्ग पर बान नदी का पानी आ गया। हालांकि नदी पर पुल बना है लेकिन पुल के पास ही कॉलोनी काटे जाने से पानी ने रास्ता बदल लिया। सड़क पर पानी लगभग पांच फीट तक बढ़ गया, जिसके बाद यातायात बंद हो गया। एसडीम नगीना आशुतोष जायसवाल, सीओ नगीना अंजनी कुमार, थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात प्रवेज तोमर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed