{"_id":"66d47e024b8281fc7f0b43fa","slug":"bijnor-an-altercation-between-three-youths-one-stabbed-to-death-in-the-chest-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जरा सी बात पर खूनखराबा, सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जरा सी बात पर खूनखराबा, सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा
Sun, 01 Sep 2024 08:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:18 PM IST
सार
किसी बात पर कहासुनी होने पर युवक ने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया। ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रमोद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के रामलीला ग्राउंड के पास पड़ोसी की छत पर सो रहे प्रमोद सैनी (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। तंज कसने पर हुई कहासुनी में आरोपी धीरेंद्र पाल उर्फ टीटू ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला चाहशीरी-24 निवासी प्रमोद सैनी पुत्र कालू सिंह शनिवार रात पास में ही रहने वाले गौरव के मकान की छत पर सोया था। रात करीब 12:30 बजे गौरव का पड़ोसी धीरेंद्र उर्फ टीटू आया और प्रमोद सैनी व गौरव पर तंज कस दिया। इसे लेकर तीनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच धीरेंद्र उर्फ टीटू ने चाकू से प्रमोद सैनी के सीने पर वार कर दिए। लहूलुहान हालत में प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया। मगर, अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी धीरेंद्र पाल उर्फ टीटू पुत्र मदनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी अपंजीकृत चिकित्सक भी है।
पंक्चर की दुकान पर काम करता था प्रमोद
गौरव की पंक्चर लगाने की दुकान पर प्रमोद सैनी काम करता था। वह अविवाहित था और गौरव के घर ही रहता था।
पंक्चर की दुकान पर काम करता था प्रमोद
गौरव की पंक्चर लगाने की दुकान पर प्रमोद सैनी काम करता था। वह अविवाहित था और गौरव के घर ही रहता था।