फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor : Accused was tied with a rope and beaten after molesting with woman

UP: छेड़छाड़ के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा, मामला वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Fri, 15 Dec 2023 03:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा गया। वहीं, पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
Bijnor : Accused was tied with a rope and beaten after molesting with woman
युवक को रस्सी से बांधकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में शहर कोतवाली के गांव झलरी में छेड़छाड़ के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा गया। वहीं, पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


फिलहाल शहर कोतवाल अमित चौधरी गांव में ही डेरा डाले हुए हैं। आरोपी युवक शहजाद ने गांव के ही दूसरे पक्ष की एक महिला से खेत में जाते समय छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद महिला के बेटे की ओर से शहर कोतवाली में शहजाद के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शिक्षक पर छात्र को स्कूल की छत से फेंकने का आरोप, एसपी दफ्तर पर शिकायत लेकर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शहजाद मानसिक रूप से भी बीमार है। जिसे अक्सर घर वाले बाहर नहीं निकलने देते थे। अब वह घर से बाहर निकाला तो एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। जिस पर गुस्साए लोगों ने उसे रस्सी से बांध लिया और डंडों से जमकर पिटाई की। वहीं, बेहोशी की हालत में होने पर पानी पिलाया गया।

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी

आरोपी युवक 55 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी करते हुए जमकर मारपीट की थी। शहजाद ने एक महिला के साथ 13 दिसंबर को भी मारपीट की थी। इसके अलावा 14 दिसंबर को भी गांव की दूसरी महिला के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed