Accident in Bijnor: हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मचा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप बाइक और डीसीएम की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक के भाई की ओर से डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार रात गांव माननगर निवासी प्रमोद सैनी (55) पुत्र होरी सिंह गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी अपने रिश्तेदार रतन सिंह (60) पुत्र सुक्खे सिंह को बाइक से उनके गांव छोड़ने के लिए जा रहे थे। वह गांव आलमपुर गांवड़ी पहुंच कर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करने लगे। तभी अफजलगढ़ की ओर से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं डीसीएम चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसीं में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सक रजनीश कुमार ने प्रमोद सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि रतन सिंह की गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन रतन सिंह को उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
वहीं डीसीएम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक प्रमोद के भाई वीर सिंह की ओर से डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।