{"_id":"61952fccd474e3300b4355bc","slug":"bijnor-accident-news-a-child-has-died-in-road-accident-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: छह बहनों का इकलौते भाई की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: छह बहनों का इकलौते भाई की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 17 Nov 2021 10:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:07 PM IST
सार
बिजनौर जिले में बुधवार शाम को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां छह बहनों के इकलौते भाई की बुग्गी के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के नगीना में एक दो वर्षीय बच्चे के ऊपर रेत से भरी बुग्गी का पहिया उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावाला निवासी जयप्रकाश का दो वर्षीय पुत्र रिकांशु बुधवार की शाम गांव में ही सड़क पर खेल रहा था। बताया गया कि खेलते समय सड़क से निकल रही एक रेत से भरी बुग्गी के पहिये के नीचे आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन गंभीर अवस्था में बच्चे को सीएचसी नगीना लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण व परिजन बच्चे के शव को लेकर थाने पहुंचे और बुग्गी चालक के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर काफी देर तक पुलिस और मृतक बच्चे के परिजनों में नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। बताया गया कि बच्चा छह बहनों का अकेला भाई था।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे