फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor absorbed in Shri Ram Utsav

Bijnor News: श्रीराम उत्सव में लीन हुआ बिजनौर

Mon, 22 Jan 2024 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bijnor absorbed in Shri Ram Utsav
आस्था और उल्लास का संगम
विज्ञापन

- शहर से लेकर गांव, देहात तक उत्सव की तैयारियों में लगे रहे लोग
- आंगन में रंगोली और दिए जलाने की तैयारी
- जिला मुख्यालय की सड़कों पर दिनभर गूंजते रहे रामधुन और भजन
- सड़कों और चौराहों को भव्य तरीके से सजाया गया
- सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी भवनों तक हुई रोशनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्रीराम उत्सव में बिजनौर भी राममय हो गया। आस्था और उल्लास का संगम बना कि जिले के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए। पूरे दिन जिले की सड़कों पर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। रामभक्तों में उत्साह का माहौल नजर आया।

जिले में पिछले कई दिनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। बाजार से लेकर घरों तक में भजन और रामधुन बज रही है। शहर से लेकर गांव, देहात तक उत्सव की तैयारियां करने में लोग जुटे रहे। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी की। सोमवार को आंगन में रंगोली और दिए जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या उत्सव को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने पहले ही पटाखे, लाइटिंग, दीपकों की भी बिक्री हुई। रविवार को जिलेभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। रामचरित मानस पाठ, कलश यात्रा, भंडारे सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। सड़कों और चौराहों को भव्य तरीके से सजाया गया। सरकारी से निजी कार्यालयों तक झालर, रंग बिरंगी की लाइट लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पूरे दिन बजते रहे भजन और रामधुन
शहर की सिविल लाइन में राममय माहौल रहा। पूरे दिन रामधुन और भजन बजते रहे। थोड़ी-थोड़ी दूर पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी पट्टी लगाई गई। शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक पर रंग-बिरंगे गुब्बारे, जय श्रीराम के ध्वज के लगाए गए। जिससे शहर का माहौल भक्तिमय रहा। इसके अलावा नगरपालिका को भी लाइट, झालर से सजाया।

पटाखों की भी हुई खरीदारी
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। अयोध्या उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए लोगों ने रविवार को भी पटाखों की खरीदारी की। मदन एंड संस दुकान से हर किसी से दो हजार रुपये से ज्यादा के पटाखे खरीदे। मांग बढ़ने पर कई दुकानदारों ने इधर-उधर से पटाखों की व्यवस्था की।

सरकारी कार्यालयों में भी हुई अयोध्या उत्सव की तैयारी
जिले में कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना, बीएसए कार्यालय, विकास भवन, रोडवेज परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालय सजाए गए। अयोध्या उत्सव को लेकर ही कार्यालयों की सजावट की गई।


मंदिरों को सजाने के लिए रही फूलों की खूब मांग
जिलेभर के मंदिर भी श्रीराम उत्सव की धूम रही। रविवार को मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिरों को सजाने के लिए फूलों की भी काफी मांग रही। बिजनौर शहर के बाबा हरिहर मंदिर, काली मंदिर, बालाजी मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित अन्य मंदिरों की सजावट की गई। वहीं अगरी निवासी अखिलेश चौधरी ने बताया कि मंदिरों पर फूलों से सजावट हुई। उन्हें 10 क्विंटल फूल का ऑर्डर मिला था। ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने ग्राहकों को फूल की सप्लाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed