Bijnor: कार और बाइक में आमने सामने की जोरदार टक्कर, एक युवक की माैके पर ही माैत, दो घायल
हल्दाैर थानाक्षेत्र में गांव नवादा तुल्ला के पास बाइक व कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर लगने से एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनाैर जनपद के हल्दाैर थानाक्षेत्र में गांव नवादा तुल्ला के पास बाइक व कार की आमने-- सामने की जबरदस्त टक्कर लग गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक व कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
स्योहारा क्षेत्र के गांव बिलंदी निवासी मृदुल चौहान ( 40) पुत्र जगदीश अपने गांव गोवर्धनपुर निवासी चेतराम के साथ बाइक पर सवार होकर बिजनौर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे स्टेट मार्ग पर बाइक व कार की आमने--सामने की जबरदस्त टक्कर लग गई।
दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें मृदुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा अन्य साथी चेतराम व मुजफ्फरनगर के खतौली मोहल्ला मिशन कंपाउंड निवासी कार चालक डेविड लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।