फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu's movement suspended on the assurance of the Chief Manager

Bijnor News: प्रधान प्रबंधक के आश्वासन पर भाकियू का आंदोलन स्थगित

Fri, 31 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's movement suspended on the assurance of the Chief Manager
नजीबाबाद चीनी मिल में धरना प्रदर्शन पर बैठे किसान।
नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल पर भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन, मांगों का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन




फोटो-30एनजेडबी10ए और 10बी



नजीबाबाद।भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मिल अधिकारियों का घेराव किया। 10 दिन के भीतर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर भाकियू ने अपना आंदोलन स्थागित किया।

भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौ. सत्यवीर सिंह, जिला महासचिव विजय पहलवान, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को नजीबाबाद चीनी मिल पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि न होना निराशाजनक है। छह साल पहले मुख्यमंत्री की सभा के लिए चीनी मिल में किसानों के लिए बना टिनशेड तोड़ दिया गया था, जो अभी तक नहीं बनाया गया। टिनशेड न होने से बारिश के समय गन्ना लेकर चीनी मिल जाने वाले किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र सिंह चीनी मिल पहुंचे। एसडीएम विजय वर्धन तोमर की उपस्थिति में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह ने किसानों को 10 दिन के भीतर 14 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान करने, किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराने, चीनी यार्ड में टिनशेड डलवाने सहित कई समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सरदार बलवेंद्र सिंह, बिरेश राणा, अजय बालियान, दिनेश कुमार, अवनीश कुमार, देवदत्त, कविराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed