{"_id":"626c2ca5fb2a6404b3254a30","slug":"bhakiyu-demonstrated-against-power-cut-dhampur-news-mrt5865971176","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत अभियंता को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में बिजली अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जल्द समाधान न होने पर आंदोलन को चेताया। रेलवे स्टेशन पेयजल व्यवस्था न होने पर रोष जताया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला महासचिव दुष्यंत राणा के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। यहां सभा करने के बाद विद्युत निगम के एसई कार्यालय के पर पहुंचे और बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा क्षेत्र में 15 से 18 घंटे बिजली कटौती की जा रही है, जबकि देहात में 20 घंटे और शहर में 24 घंटे के आदेश हैं। किसानों के बिल उगाही के नाम पर कनेक्शन न काटने और नलकूपों पर मीटरों न लगवाने की मांग की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर पेयजल व्यवस्था की मांग के लिए अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा। फाटक संख्या 58 की लाइन पर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चौ. सत्यवीर सिंह, कविराज सिंह, विनय कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार रहे। संवाद