{"_id":"6274100bcda48a18383777b0","slug":"bhakiyu-created-ruckus-in-maqsoodpur-dhampur-news-mrt5873698146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने किया मकसूदपुर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने किया मकसूदपुर में हंगामा
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में गौवंशीय पशुओं को लेकर ब्लाक अधिकारियों से वार्ता करते भाकिय
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने किया मकसूदपुर में हंगामा
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव मकसूदपुर में गोवंशीय पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेतों में विचरण कर रहे 5 गोवंशीय पशुओं को पकड़कर शेरकोट की गोशाला में छुड़वाया।
स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि प्रशासन से गोकवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छुड़वाने की हर बार मांग की जाती है। अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मकसूदपुर में आवारा पशुओं को पकड़ ग्राम प्रधान नृपेंद्र सिंह की देखरेख में शेरकोट गोशाला में छुड़वाया। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि उनके स्तर से इस बाबत उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर को भी फोन पर अवगत कराया। चेतावनी दी कि क्षेत्र में कहीं भी आवारा पशु घूमते मिले तो भाकियू आंदोलन करेगी। इस अवसर पर विकास चौधरी, ऋषि राम सिंह, रवि, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सोमपाल सिंह, टीकाराम, चंद्रपाल सिंह, फतेह सिंह, अलीजान, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद फारुख, चतर सिंह आदि रहे।
पशु बल्कि पालतू हैं, जांच के बाद होगी कार्रवाई: बीडीओ
खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि ये आवारा पशु नहीं, बल्कि पालतू हैं। गांव के लोगों ने इन्हें छोड़ा है। जिन लोगों ने छोड़ा है। उनकी जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।