{"_id":"596a631f4f1c1b9a648b483d","slug":"bhakiyu-begins-trespass-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का तहसील में बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का तहसील में बेमियादी धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर बिजली घर पर भाकियू (भानु) की पंचायत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में भाकियू ने तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रकने की बात कही है। सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और बरामदे में डेरा जमा लिया।
किसानों ने कहा कि शासन प्रशासन समस्याओं का निदान कराने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। अवैध खनन के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। रेहड़ में डीएम के आदेश के बावजूद राजस्व विभाग ने किसानों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया। शनिवार शाम तहसीलदार सुरेश कुमार धरने पर पहुंचे और किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उठने से इनकार कर दिया। धरने पर कैलाश सिंह, रमेशचंद शेखावत, देवेंद्र कौशिक, गजेंद्र सिंह, हरिराज सिंह जाट, चेतन सिंह, अतुल कुमार, दिलीप सिंह, मुखराम सिंह आदि रहे।
वहीं नगीना में भाकियू कोतवाली ब्लॉक इकाई ने तहसील परिसर में धरना दिया। कोई अधिकारी न पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने 18 जुलाई तक धरना-प्रदर्शन और 19 जुलाई को महापंचायत की घोषणा की है। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के परिसर में पहुुंचे किसानों ने धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नितिन सिरोही के संचालन में हुई सभा को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह डवास, सरदार बलिहार सिंह, दिनेश कुमार, हरपाल सिंह, अफताब अंसारी, अनुज, मा. सुखराम, मौ. इल्यास, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, अनिल चौहान, शैलेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। महापंचायत की घोषणा के बाद एसडीएम उमेश कुमार मिश्र धरनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि वे किसानों की समस्याओं का ज्ञापन लेने पहुंचे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
किरतपुर में भाकियू भानू की किसान पंचायत में प्रशासन से किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। शनिवार को किरतपुर बिजलीघर पर भाकियू भानू की किसान पंचायत हुई। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत ने किसानों की समस्याओं पर विचार करते हुए सात मुख्य मांगों के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनाई । मांग की कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए, 60 वर्ष से अधिक के किसानों और मजदूर को पेंशन मिले, बिलाई शुगर मिल का भुगतान शत प्रतिशत कराया जाए आदि मांग रखते हुए पूरा करने के लिए जिलेस्तर पर आंदोलन की घोषणा की गई। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह, चौधरी वीर सिंह, राम कुमार, शिव कुमार, ओमकुमार आजाद, जगनअली, डोरी पहलवान, पद्म सिंह, हमीतुल्ला, महावीर पाल, सरिता चौहान, शन्नो, मांगेराम, अल्लादिया, मुकुल, वसीम आदि शामिल रहे।