फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Beautification work started at Najibabad Roadways Depot

Bijnor News: नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर सुंदरीकरण कार्य शुरू

Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Beautification work started at Najibabad Roadways Depot
आकर्षक बनेगा नजीबाबाद रोडवेज डिपो, भवन के सुंदरीकरण की कवायद शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद रोडवेज डिपो की जल्द सूरत बदलने वाली है। रोडवेज डिपो को आकर्षक रूप देने के लिए सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। डिपो पर अनेक यात्री सुविधाएं मिलने सहित भवन को एसी से लैस किया जाएगा।
उत्तराखंड सीमा से लगे यूपी के नजीबाबाद रोडवेज डिपो पर मुख्यमंत्री हब योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जा रहा है। यूपीआरएनएनएस कंपनी की ओर से नजीबाबाद रोडवेज डिपो विकास कार्य किए जाने प्रस्तावित है। रोडवेज डिपो के एआरएम राकेश कुमार सिंह और केंद्र प्रभारी अरूज मेहदी ने बताया कि योजना के तहत डिपो पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ है। डिपो को आकर्षण बनाने के लिए भवन के बरामदे को शीशे और एसी से लैस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यात्रियों के बैठने के लिए नई सीटें भी लगवाई जाएंगी। रोडवेज डिपो पर सुंदरीकरण कार्य में तीव्र गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो को मिलेगी नई बसें
रोडवेज डिपो के प्रभारी अरूज मेहदी ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य होने के बाद डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है। शासन को रोडवेज डिपो पर नई बसें उपलब्ध कराने की मांग भी भेजी गई हैं। नई बसें मिलने से यात्री को यातायात में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी राहत
रोडवेज डिपो का भवन करीब 18 फीट ऊंचा होने के कारण यात्रियों को गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। धूप में रोडवेज भवन में बैठने के बजाय यात्री आस-पास की दुकानों और सड़क किनारे टिनशेड के सहारे बसों का इंतजार करते हैं। रोडवेज डिपो भवन एसी से लैस होने के बाद यात्रियों को धूप में बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed