फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be wary of riots politics

दंगों की राजनीति करने वालों से सावधान

Mon, 13 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Be wary of riots politics
राजा का ताजपुर में रालोद की जनसभा में चौ. अजित सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
राजा का ताजपुर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने दंगों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों से सावधान रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर रालोद प्रत्याशी योगेश त्यागी के समर्थन में हुई जनसभा में चौधरी अजित सिंह ने भाजपा व प्रधानमंत्री पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि बाहर से काला धन लाकर सभी के खातों में 15 लाख जमा किए जाएंगे, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी किसी को कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने जनता से अच्छे दिन लाने का वादा किया था। जनता के तो अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन प्रधानमंत्री के अच्छे दिन जरूर आ गए। नरेंद्र मोदी दिन में चार बार कपड़े बदलते हैं और आए दिन विदेश में रहते हैं। भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही है, लेकिन फरवरी में पेश किए गए बजट में इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को सपने दिखाकर केवल भाजपा का प्रचार करते हैं। उन्हें तथ्यों से कोई मतलब नहीं है और न ही जनता से किए वादों को जमीन पर उतारने की कोई योजना है। नोटबंदी से देश का काफी नुकसान हुआ है। देश की जीडीपी दर दो प्रतिशत कम हो गई। किसान, मजदूर बरबाद हो गए। नवयुवकों को शादी में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सन 1977 में की गई नसबंदी ने कांग्रेस की छुट्टी कर दी थी, अब नोटबंदी भाजपा की छुट्टी कर देगी। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश ने चार वर्ष में गन्ने का भाव केवल 25 रुपये बढ़ाया, जबकि लागत ही 100 रुपये बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सपा में आजादी के बाद सबसे अधिक दंगे हुए हैं। सपा सरकार में नौकरियों के रेट तय हैं। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल की अध्यक्षता, सुनील राणा व मुनिदेव शर्मा के संयुक्त संचालन में हुई जनसभा को त्रिलोकचंद त्यागी, अशोक चौधरी, परवीन सिंह देशवाल, योगराज सिंह, पूनम चौधरी, नईमुदीन अंसारी, निराजुद्दीन अहमद, सतेंद्र आर्य, सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को बख्शा
चौधरी अजित सिंह ने अधिकांश समय भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही निशाने पर रखा। सपा पर भी वह ज्यादा नहीं बोले। संबोधन में वे बहुजन समाज पार्टी और मायावती कुछ भी नहीं बोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed