{"_id":"58fe5a934f1c1ba065c0cc07","slug":"bdc-members-opened-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर और जलीलपुर के बाद अब अल्हैपुर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने भी ब्लॉक प्रमुख पर अनेक आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को सौंपते हुए ब्लॉक प्रमुख को पद से हटाने की मांग की है।
ब्लॉक हल्दौर एवं जलीलपुर के बीडीसी सदस्य अपने ब्लॉक प्रमुख पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुके हैं। अल्हैपुर ब्लॉक में 124 सदस्य हैं। इनमें से 99 बीडीसी सदस्यों ने सोमवार को अतुल कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद अकबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपे।
शपथ पत्र में आरोप लगाया गया है कि मोहम्मद अकबर के ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन होने के बाद से अब तक ब्लॉक में कोई खुली बैठक नहीं की गई है और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया है। इस संबंध में में पूछने पर ब्लॉक प्रमुख अभद्र व्यवहार करते हैं। बीडीसी सदस्यों के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख अपने पद का सही तरह से निर्वहन नहीं कर रहे हैं और उनका इस पद पर रहना जनहित में नहीं है।
विज्ञापन
इस कारण वे सभी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर ब्लॉक प्रमुख को पद से हटाने की मांग की है। बीडीसी सदस्य शमशाद हुसैन, राजकुमार, आदेश, रीता देवी, राजीव कुमार, बिजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश, सुरेंद्र सिंह, रईस अहमद, मोहम्मद इरफान, यशवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शपथ पत्र प्रस्तुत किए हैं।