{"_id":"5e3c5b338ebc3ee61965145b","slug":"baxil-national-university-to-be-built-in-bijnor-muzaffarnagar-bijnor-news-mrt4676263126","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में पहले निजी विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में पहले निजी विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पहले निजी विश्वविद्यालय को मिली मंजूरी
बिजनौर। क्षेत्र में पहले निजी विश्वविद्यालय को मंजूरी मिल गई है। बिजनौर और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में बैक्सिल नेशनल विश्वविद्यालय खुलेगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय में रोजगारपरक शिक्षा दिलाई जाएगी।
संस्था निदेशक डॉ. विराज त्यागी ने कहा कि यह बीआईटी के लिए एक महान उपलब्धि है। बीआईटी के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। बैक्सिल विश्वविद्यालय गंगा की तलहटी में शांत, सुंदर वातावरण में विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक शिक्षा का हब बनेगा। संस्था सहनिदेशक डॉ. राघव मेहरा ने बताया कि ये भगवंत ग्रुप का तीसरा विश्वविद्यालय होगा। इससे पहले ग्रुप के दो विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं। भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर राजस्थान, भगवंत ग्लोबल कोटद्वार पहले से हैं। भगवंत ग्रुप का अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से एमओयू है। ग्रुप के अध्यापक व विद्यार्थी हर साल शैक्षिक भ्रमण पर जाते हैं। संस्था उपनिदेशक डॉ. अजय गुप्ता, सहनिदेशक डॉ. राघव मेहरा, एसोसिएट डीन शिवानी चौहान, पुष्पनील वर्मा, मुकुल जैन, आदित्य शर्मा, दुष्यंत कुमार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।