{"_id":"6217d7963e0a7b6db909faa7","slug":"battery-and-inverter-stolen-from-shop-by-breaking-locks-bijnor-news-mrt578228529","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर दुकान से लाखों के इन्वर्टर-बैटरी चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर दुकान से लाखों के इन्वर्टर-बैटरी चोरी किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताले तोड़कर दुकान से बैटरी और इन्वर्टर चोरी
बिजनौर। थोक व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी को अंजाम देने के लिए नकाबपोश चोर कार से आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी हुई है।
नीलकमल वाली गली में स्वाहेड़ी के रहने वाले अशोक कुमार की राजो ट्रेडर्स के नाम से इन्वर्टर बैटरी की थोक की दुकान है। बुधवार रात में चोरों ने शटर और गेट में लगे ताले तोड़कर दुुकान खंगाल ली। चोर दुकान से 25 बैटरी और 10 इन्वर्टर चोरी कर ले गए। वारदात तीन या चार चोर शामिल रहे, जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सामान कार में भरकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत दुकानदार के अनुसार चार लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान मालिक को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह लगी। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने भी दुकान का मौका मुआयना किया। सीओ सिटी ने बताया कि मामला दर्ज करते हुुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।