{"_id":"62c1d38547568a55a815cdd7","slug":"bank-accounts-will-be-linked-with-aadhaar-of-students-bijnor-news-mrt595511193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के आधार से लिंक होंगे बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के आधार से लिंक होंगे बैंक खाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं के आधार से लिंक होंगे बैंक खाते
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के आधार से बैंक खाते लिंक किए जाएंगे। आधार से लिंक न होने के कारण शासन से मिलने वाली यूनिफॉर्म, जूते-मोजे आदि की धनराशि उनके खातों में नहीं जा सकेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने सभी बीईओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
जनपद में करीब 2119 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1354 प्राइमरी विद्यालय, 376 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 389 कंपोजिट विद्यालय हैं। विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बनाने और मूलभूत सुविधाओं के लिए शासन व विभाग की ओर से जोर दिया जा रहा है। कोरोनाकाल में पढ़ाई का ऑनलाइन माध्यम बना, तो परिषदीय विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्रों को मिलने वाली शासन की योजनाओं जैसे यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग आदि की धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में पहुंची। जनपद में दो लाख 28 हजार परिषदीय विद्यालयों एवं चार लाख 50 हजार छात्र-छात्राएं सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। इस बार भी इन सभी का पैसा छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ही पहुंचेगा। इसलिए विभाग की ओर से सभी छात्रों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया जा रहा है।