फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BAMS student commits suicide by hanging

बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BAMS student commits suicide by hanging
सुरभि त्यागी का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बिजनौर। बीएएमएस की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव पंखे में बांधे गए दुपट्टे के फंदे में लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करते हुए शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छात्रा के परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया गया। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर की रहने वाली सुरभि त्यागी बिजनौर के विवेक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जोकि शहर के मधुबन हॉस्टल के कमरा नंबर 21 में अकेली रहती थी। सोमवार की दोपहर बाद से सुरभि का फोन नहीं उठ रहा था, उसकी एक दोस्त ने हॉस्टल में रहने वाले दूसरी छात्राओं को फोन कर सुरभि के कमरे में जाने के लिए कहा। छात्राओं ने सुरभि का कमरा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद छात्राओं ने दरवाजे को तेज धक्का मार कर खोल दिया। अंदर का नजारा देखा तो हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के होश उड़ गए। सुरभि का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। लड़कियों की चीख निकल गई और सभी छात्राएं हॉस्टल से बाहर आ गईं। सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed