फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bam-bum innocent Bhandari, your glory is beautiful...

बम-बम भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी...

Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bam-bum innocent Bhandari, your glory is beautiful...
बिजनौर से घंटे वाली कांवड लेकर गुजरते शिवभक्त। - फोटो : BIJNOR
बम-बम भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी...
विज्ञापन

बिजनौर। बम-बम भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी...। कुछ ऐसे भगवान भोलेनाथ के प्रिय भजनों को गाते हुए कांवड़िये शिवालयों की तरफ कूच कर रहे हैं। सड़कों पर भगवान आशुतोष के भक्तों की भीड़ जयघोष के साथ आगे बढ़ रही है। शनिवार को सड़कों पर शिवभक्तों के जत्थे कांधे पर कांवड़ लाते दिखाई दिए।
कांवड़ियां भगवान भोलेनाथ की आस्था में ऐसे डूबे हैं कि बारिश में भी इनके कदम नहीं ठिठक पाए। भीगते हुए तमाम जगह कीचड़ से भरी सड़कों पर शिवभक्त आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को भगवान भोलेनाथ के भक्तों के काफिले अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते रहे। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर पैदल चलने वाले कांवड़ियों का
सिलसिला जारी है। हर रोज कांवड़ियों की भीड़ बढ़ रही है। दोपहर होने तक कांवड़ियों के जत्थों में इजाफा होता रहा। कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों के जत्थों में भगवान भोलेनाथ के जयघोष की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो तीन चार, भोले तेरी जय जयकार, बोल बम, बम-बम। भोले की बम, हर हर बम आदि जयघोष की गूंज रही। सड़कों पर अब वाहनों के शोर से ज्याद भगवान भोलेनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा है। कांवड़ में बंधी घंटियों की आवाज से सड़कों का माहौल शिवमय होने लगा है। जत्थों में शामिल कांवड़ियां कुछ कुछ दूरी पर थोड़ा आराम करने के बाद आगे के लिए रवाना होते रहे। हालांकि कुछेक कांवड़ियों के कदम थके हुए दिखाई दिए, लेकिन साथी भक्तों ने चल भोले चल...कहकर ऊर्जा का संचार भरने का काम किया। जिससे कांवड़ियां हारे थके कदमों के बाद भी अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते चले। ये कांवड़ियां अपने अपने शिवालयों में महाशिवरात्रि को जलाभिषेक करेंगे। हालांकि शनिवार को मौसम खराब रहा और बारिश हुई। जिसका शिवभक्तों पर कोई असर नहीं पड़ा, भीगते हुए यूं ही चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed