फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badminton court proposal approved at Nehru Stadium

Bijnor News: बिजनौर - बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Badminton court proposal approved at Nehru Stadium
- 12 लाख से ज्यादा की लागत से तैयार किया जाएगा बैडमिंटन कोर्ट
विज्ञापन

- नेहरू स्टेडियम में चीड़, साल की लकड़ी से तैयार होगा बैडमिंटन कोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बैडमिंटन कोर्ट को बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द ही बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू होगा। नगरपालिका की टीम ने निर्माण के लिए बैडमिंटन कोर्ट की पैमाइश कर ली है। कोर्ट बनने के बाद खिलाड़ी अच्छा प्रशिक्षण ले सकेंगे। जिससे उनकी प्रतिभा निखरेगी।

स्टेडियम में स्थित बैडमिंटन कोर्ट मई माह में जगह-जगह से टूट गया था। जिससे कई खिलाड़ी चोटिल हो गए। जिसके बाद जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बैडमिंटन कोर्ट को बनवाने के लिए डीएम के पास प्रस्ताव भेजा। डीएम के यहां से बैडमिंटन कोर्ट बनाने को मंजूरी मिल गई है। नगरपालिका की ओर ये स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका जेई ने कोर्ट की पैमाइश कर ली है। बैडमिंटन कोर्ट 12 से 15 लाख के बीच की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट बनाने में चीड़ और साल की लकड़ी का प्रयोग होगा। क्योंकि इन पेड़ों की लकड़ी मजबूत होती है। जल्द ही काम शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लकड़ी के नीचे लगेगी 19 एमएम मोटी सिंथेटिक रबर
मिली जानकारी के मुताबिक बैडमिंटन कोर्ट लकड़ी से तैयार किया जाएगा। मगर लकड़ी के नीचे सबसे पहले 19 एमएम मोटी सिंथेटिक रबर लगाई जाएगी। जिससे खिलाड़ी खेलते समय हल्का दबे। इससे खिलाड़ियों के घुटनों पर जोर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा मानक के अनुसार काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन::
बैडमिंटन कोर्ट बनाने की मंजूरी मिल गई है। नगरपालिका की ओर से यह कोर्ट तैयार कराया जाएगा। कोर्ट बनने के बाद खिलाड़ियों को परेशानी नहीं होगी। जल्द ही कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद है। पालिका के जेई ने कोर्ट के निर्माण के लिए दौरा कर लिया है - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed