फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badigdh-Kalluwala route showing dragon

बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर दिखा अजगर

Mon, 09 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Badigdh-Kalluwala route showing dragon
बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर दिखा अजगर। - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ में बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग स्थित बिजलीघर के पास सड़क पर तीन मीटर से भी अधिक लंबे अजगर आने से रास्ता जाम हो गया। यह मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण इस्लामुद्दीन, प्रताप, बूटा सिंह, मुकेश, दीपक  यादव, योगराज सिंह बताया कि अचानक अजगर सामने आने से  राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोग काफी देर तक सहमे रहे। ग्रामीणों ने सूचना के बावजूद वनकर्मियों के न पहुंचने पर रोष जताया। बाद में यह अजगर खुद ही झाड़ियों की ओर जाकर ओझल हो गया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी  सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने टीम भेजी थी। मगर जब तक अजगर जंगल में चला गया। अजगर की तलाश की जा रही  है।  मिलने पर उसे अमानगढ़ वन  रेंज में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शिवाला कलां। गांव शाहपुर धमेड़ी में कई दिनों से गुलदार देखे जा रहे हैं। शनिवार रात गांव निवासी उदयवीर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान खेत में दो गुलदार व एक शावक को देख घबरा गया। उसने किसी तरह नलकूप की कोठरी में घुसकर जान बचाई। बाद में उसने फोन द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी। गांव वाले लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। गांव वालों को आता देखकर दोनों गुलदार और शावक ईख के खेत में घुस गए। सूचना पाकर रात में ही एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह और थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और सतर्कता बरतने की सलाह दी। दो गुलदार की सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंच, इसको लेकर उनमें काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed