फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Avni Singh, Member, State Women's Commission

नवजात बच्चियों की माताओं को किट की वितरित

Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Avni Singh, Member, State Women's Commission
नवजात बच्चियों के लिए किट वितरित कीं
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने पीडब्लूडी के डाक बंगले में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला अस्पताल जाकर बच्चियों की माताओं को फल, बिस्किट व बच्चों के लिए खिलौने दिए।
अवनी सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 जारी किया गया है। महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती हैं। महिलाओं ने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट, दहेज उत्पीड़न, पेंशन, आवास आदि की शिकायत कीं। अवनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार व सीओ कुलदीप गुप्ता को निर्देश दिए कि प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर आगामी बैठक में उनके निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़नों को रोकने के लिए प्रत्येक माह जनपद में सुनवाई कार्यक्रम किया जाता है। संबंधित अधिकारी सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनें व बिना समय नष्ट किए कार्रवाई करें। इसके बाद अवनी सिंह ने जिला महिला अस्पताल में जन्म लेने वालीं 11 नवजात बच्चियों एवं उनकी माताओं को खिलौने, फल, बिस्कुट, बेबी पाउडर, मच्छरदानी आदि वस्तुओं की किट व जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की हर समस्या को पूरी गुणवत्ता के आधार पर समय से निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि पीड़िता को समय से इंसाफ मिल सके। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed