फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to weed bin slip cane, fight

बिन पर्ची गन्ना तुलवाने का प्रयास, मारपीट

Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to weed bin slip cane, fight
बिन पर्ची गन्ना तुलवाने का प्रयास, मारपीट
विज्ञापन

हल्दौर। गांव फरीदपुर सधीरन में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने बाहरी क्षेत्र का गन्ना मिल के कांटे पर बिना पर्ची के तुलवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर तौल लिपिक और मिल के केन मैनेजर के साथ मारपीट की। बाद में अपने गन्ना लदे वाहनों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने केन मैनेजर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बिलाई चीनी मिल का गांव फरीदपुर सधीरन में गन्ना क्रय केंद्र खुला है। कांटे पर लेखराज सिंह गन्ना तौल लिपिक है। किसानों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे कांटे पर गन्ने की तौल की जा रही थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने बिना पर्ची के कांटे पर एडवांस में बाहरी क्षेत्र का गन्ना तुलवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी तौल लिपिक से भिड़ गए। कांटे पर तौल बंद हो गई। घंटों गहमा-गहमी रही। तौल लिपिक ने मामले की शिकायत मिल के अधिकारियों से की। इसके बाद चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक नवीन आर्य कांटे पर पहुंचे और बिना पर्ची के गन्ना तुलवाने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने तौल लिपिक और गन्ना प्रबंधक के साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी अपने गन्ना लदे वाहनों को लेकर फरार हो गए। मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, कपिल त्यागी समेत कई अधिकारी थाने पहुंचे। पुलिस ने केन मैनेजर नवीन आर्य की तहरीर पर गांव फरीदपुर सधीरन निवासी दो सगे भाई और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि बाहरी क्षेत्र का गन्ना क्षेत्रीय मिलों पर अवैध रूप से तुलवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed