फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to rape with a girl in Bijnor, victim drank acid, case registered against five accused

UP Crime: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने पिया तेजाब, पांच आरोपियों पर मुकदमा

Tue, 12 Jul 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Jul 2022 09:29 PM IST
सार

एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता ने तनाव में आकर तेजाब पी लिया। वहीं परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Attempt to rape with a girl in Bijnor, victim drank acid, case registered against five accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिजनौर के रेहड़ में एक किशोरी ने दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर तेजाब पी लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व छह जुलाई को दोपहर तीन बजे उसकी नाबालिग पुत्री अकेली अपने गांव से नजदीक के दूसरे गांव के बाजार से सामान लेने जा रहे थी। आरोप है कि रास्ते में छुपे पांच युवकों ने उसकी पुत्री को जबरन खेतों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। यही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बदहवास हालत और फटे कपड़ों में घर पहुंची पीड़िता ने तेजाब पी लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जसपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत में कुछ सुधार होने पर मंगलवार को परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

उधर, थाना प्रभारी सुदेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजीव उर्फ जॉनी, अतुल उर्फ मिंटू, तफसील निवासी सिरियावली और लवकुश, भोलू निवासी सीरवासुचन्द के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed