{"_id":"63dc8348f334d20c0323cb93","slug":"attempt-to-kidnap-a-student-returning-from-examination-in-himpur-deepa-bijnor-news-c-14-1-102660-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हीमपुर दीपा - परीक्षा देकर लौट के छात्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हीमपुर दीपा - परीक्षा देकर लौट के छात्र के अपहरण का प्रयास
Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
- टूंगरी-औंधा चौराहे पर बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे कक्षा छह के छात्र का बदमाशों ने अपहरण का असफल प्रयास किया। पुलिस ने मामले में जानकारी से इनकार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव पीतन औंधा निवासी ओसामा 12 वर्ष पुत्र मोहम्मद साजिद दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में कक्षा छह में पढ़ता है। वह कॉलेज में चल रही गृह परीक्षा देने के लिए घर से गांव के कुछ छात्रों के साथ पैदल टूंगरी व हीमपुर दीपा मार्ग से जा रहा था। जैसे ही वह टूंगरी-औंधा चौराहा पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। इस बीच उसके साथियों ने शोर मचा दिया। मौका देख कर अपनी जान बचाने के उद्देश्य से ओसामा बाइक से कूद पड़ा। बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए।
सूचना पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने अपनी देखरेख में कॉलेज पहुंचकर बालक को परीक्षा दिलाई। इस संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष अजीत रौरिया ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।