{"_id":"61310ce28ebc3e6be87d86e1","slug":"attachment-notice-pasted-at-accused-s-house-bijnor-news-mrt55449515","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
नहटौर (बिजनौर)। ट्रक चोरी करके फर्जी कागजात बनाकर बेचने वाले गैंगेस्टर के वांछित एक आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा लक्ष्मीपुर निवासी जाहिद अहमद पुत्र साबिर के घर पर नहटौर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है।पुलिस के मुताबिक ट्रक सहित भारी वाहनों को चोरी करने के बाद उनके फर्जी कागजात तैयार करके बेचने वाली छह सदस्यों की गैंग का जाहिद एक सदस्य है। धामपुर थाने में गैंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। इस गैंग के सदस्यों ने आसपास के राज्यों में कूटरचित तरीके से वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करके वाहनों को विक्रय कर देते थे। इस गैंग के लोगों ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। धामपुर थाने से विवेचना नहटौर थाने को सौंपी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।