फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Atal's message of dreams

अटल के सपने पूरे करने का संदेश

Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Atal's message of dreams
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। 
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने कहा कि देश की तरक्की में वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंतरराष्ट्रीय नेताओं से लेकर विपक्ष के नेता भी उनकी हमेशा प्रशंसा करते थे। 
विज्ञापन

भाजपाइयों ने वर्ष 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा और संचालन महामंत्री मानव सचदेवा ने किया। इस दौरान बालेश्वर जी, प्रमोद चौहान, डा.बीरबल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, हरजिंदर कौर, दिनेश केसरिया, विकास अग्रवाल, सुभाष बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मीडिया में अपना नाम देने के लिए ही कुछ भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। कुछ कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई। वरिष्ठ नेताओं ने उनको शांत किया। नगीना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। हमें उनकी तरह ही स्वच्छ राजनीति करने का संकल्प लेना चाहिए।
मोहल्ला अंबेडकर नगर में स्थित डीवीएम इंटर कॉलेज में भाजपा की और से जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी जी एक अच्छी छवि वाले नेता है। उन्होंने देश की नि:स्वार्थ सेवा की है। कार्यक्रम में नजीबाबाद विधानसभा के संभावित प्रत्याशी इंजीनियर अमित गुप्ता, अनूप वाल्मीकि, तरुण चौहान, अजीत अग्रवाल, रमेश रागी, डा.भूपेश चौहान व कय्यूम राईन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमपाल सैनी और संचालन अरुण शर्मा ने किया। उधर, हल्दौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर आईटी विभाग की नगर इकाई ने कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरित कर आश्रम वासियों को भोजन वितरित किया। कार्यक्रम में आशु शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को अटल जी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। शाशवत रस्तौगी, आशुतोष आदि रहे।
उधर, नजीबाबाद एवं मंडावली में पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहार वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपाइयों ने उन्हें पार्टी का मजबूत स्तंभ बताते हुए देश के विकास के लिए उनके योगदान का स्मरण किया। नजीबाबाद और भागूवाला में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। नजीबाबाद की नामदेव धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में विधानसभा समन्वयक डॉ. नरदेव सिंह, नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, संत कुमार, नकुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कमल सैनी, मंजू शर्मा, ज्ञानेंद्र ठाकुर, मुकुल रंजन, जयप्रकाश सहित अनेक वक्ताओं ने अटल बिहार वाजपेयी को सिद्धांतों से जुड़ा पार्टी का समर्पित व्यक्ति बताया।
उधर, भागूवाला मंडल की ओर से मंडावली में सोमपाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भागूवाला मंडल के अध्यक्ष कमल सैनी, ओमकार चौधरी, कुमुद कुमार, महावीर सिंह, कपिल राजपूत, मुकेश कुमार, विक्रम खोबे, राजेश कुमार, तारा आदि रहे।


वहीं धामपुर में भाजपाइयों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को अटल दलित चेतना दिवस के रूप में मनाया।  इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक राणा ने यूपी में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। गांव ठाटजट में पूर्व विधायक अशोक राणा के क्रेशर मैदान में आयोजित सम्मेलन में कहा कि को संबोधित  करते हुए बतौर मुख्य अतिथि चुनाव प्रमुख किशनलाल ने कहा कि अब बगैर भाजपा के दलितों का भला होने वाला नहीं है। बसपा ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर स्वार्थों की पूर्ति की है। अंबेडकर के नाम को धूमिल किया है, जबकि अंबेडकर ने समानता के आधार पर समूचे समाज के विकास की बात पर जोर दिया, लेकिन बसपा ने अंबेडकर के आदर्शों को चकनाचूर कर दलितों का केवल शोषण किया है। अशोक राणा ने कहा कि यदि भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया तो वह उनका समर्थन करें। चुनाव जीतने के बाद वह दलित ही नहीं बल्कि सर्वसमाज की सेवक के रूप में सच्चे मन से सेवा करेंगे। सम्मेलन में उदित नारायण, प्रियंकर राणा, नरेश कुमार, परमजीत चौहान, दयाराम,  मेघराज सिंह, नरेश, सतेंद्र, नवीन राज, शीला देवी, होरी त्यागी, नीरज सिंह, नवदीप, प्रशांत, थम्मन, नीरज प्रताप सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता गिरधारी  सिंह ने की व संचालन ठकरी सिंह ने किया। धामपुर में भाजपा नगर इकाई ने रविवार को देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी  के 92वें जन्मदिवस को शकुंतला शिशु के अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ रहकर मनाया। इस मौके पर आश्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। अनाथ बच्चों और अटल बिहारी वाजपेयी की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पुरुषोत्तम अग्रवाल  ने केंद्र सरकार की नीतियों की विस्तार से चर्चा की। नगर महामंत्री  भूपेंद्र सैनी, सनी छावड़ा, आशीष अग्रवाल, राजू गुप्ता, विनीत कौशिक, राजेंद्र कात्यायन, संजय शर्मा, डॉ. बाबू सिंह, मुकेश, अरविंद, धर्मेंद्र, सोनू, सन्नी, अरविंद झिल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed