फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ashok Fँsao not innocent

निर्दोषों को मत फंसाओ ःअशोक

Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि पेद्दा की घटना को लेकर सपा सरकार में निर्दोषों का उत्पीड़न हो रहा है। अगर यही होता रहा तो जल्दी ही जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन


डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अशोक कटारिया ने कहा कि पेद्दा की घटना की 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सपा सरकार के इशारे पर ऐश्वर्य चौधरी, अरुण कबाड़ी व उनके गनर का नाम साजिशन बढ़ाया गया है। अगर ये तीनों घटना में शामिल थे तो उस समय ही तीनों के नाम क्यों नहीं बढ़ाए गए। क्या तीन लोगों के 29 लोग हत्यारोपी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोषों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा तो फसाद बढ़ेगा। मुजफ्फरनगर में भी निर्दोषों को फंसाने पर ही फसाद बढ़ा था। पेद्दा की घटना में भी दसवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र को शामिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्दोषों को अगर फंसाया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई करने से प्रशासन बाज आए। विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि सपा सरकार के इशारे पर पेद्दा कांड में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से सारी सरकारी सुविधाएं एक तरफा दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में पहले से ही एक पक्षीय युवती से छेड़खानी हो रही थी। कई बार पुलिस को तहरीर दी गई पर कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि घटना के दौरान हिंदुओं के घरों में लूटपाट भी हुई। उनके घर का दूसरे पक्ष के लोग सामान लूटकर ले गए। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्य के पिता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि अगर ऐश्वर्य गांव में गया था तो इसका इरादा लोगों को बचाने का था। अगर उसके जाने से कुछ लोगों की जान बच गई तो उन्हें ऐश्वर्य के जेल जाने की परवाह नहीं है। उनके पूरे परिवार को भी फंसाया गया तो चिंता नहीं है। अशोक कटारिया ने कहा कि जिले में भाजपा एकजुट है। सांसद भारतेंद्र सिंह किसी बैठक में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके। राजीव सिसौदिया, राममोहन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed