फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arrest warrants issued for three including former chairman, EO

पूर्व चेयरमैन, ईओ सहित तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrants issued for three including former chairman, EO
पूर्व चेयरमैन, ईओ सहित तीन के गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। आबादी के बीच कमेला चलाने के दस साल पुराने मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ की स्पेशल कोर्ट ने पूर्व चेयरमैन और तत्कालीन ईओ सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। हालांकि पूर्व चेयरमैन की मौत हो चुकी है, जबकि तत्कालीन ईओ फिलहाल बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात हैं।
नहटौर नगर क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह और मीरा की सराय में दो कमेले चल रहे थे। घनी आबादी में अवैध रूप से चल रहे कमेले में पशुओं काकटान हो रहा था। उस वक्त कमेले बंद कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कई बार मौके का निरीक्षण किया। पूर्व चेयरमैन रशीद अहमद ने कमेलों को नगर के लोगों की आवश्यकता बताते हुए दूसरे स्थानों पर कमेले बनाने की योजना भी बनाई। कमेले बंद नहीं होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पालिका को नोटिस जारी किए थे। पालिका की ओर से कमेला बंद नहीं करने पर बोर्ड की लखनऊ स्थित स्पेशल कोर्ट ने सितंबर 2012 में प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत नहटौर पालिका के पूर्व चेयरमैन रशीद अहमद व तत्कालीन प्रभारी ईओ जितेंद्र आनंद व तकीयागढ़ी निवासी फुरकान अहमद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं होने पर विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदूषण/ सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने तीनों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। पूर्व चेयरमैन रशीद अहमद की मृत्यु हो चुकी है। जबकि तत्कालीन प्रभारी ईओ वर्तमान में बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात हैं। कोतवाल सतेंद्र सिंह के मुताबिक पूर्व चेयरमैन रशीद अहमद के परिवार की ओर से उनका मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया गया है। जबकि तत्कालीन प्रभारी ईओ वर्तमान में खुर्जा में तैनात हैं। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहटौर नगर पालिका पर बकाया भुगतान का केस चल रहा है। उस वक्त वहां तैनाती थी। राशि जमा नहीं करने पर कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। स्थगन के लिए अदालत जाएंगे।
- जेके आनंद, ईओ नगर पालिका खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed