{"_id":"640b6e692b665d0ea40719c4","slug":"approval-for-the-widening-of-four-roads-in-the-district-bijnor-news-c-14-1-148947-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में चार सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में चार सड़कों के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बालावाली से फीना तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित था। 80 किलोमीटर लंबी इस सड़क में शामिल तीन मार्गों के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली गई है, वहीं चंदक से मंडावली तक भी सड़क का चौड़ीकरण होगा।
बालावाली से फीना तक 80 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना था। हालांकि इसमें बालावाली से मंडावर तक पहले ही सड़क की जा चुकी है, अब बाकी बची सड़क में मंडावर से किरतपुर तक चौड़ीकरण होगा। वहीं शादीपुर से नहटौर तक और पैजनिया से चांदपुर तक सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी मिली है। हालांकि इसमें सड़क में शामिल नहटौर से पैजनिया तक पहले से ही सात मीटर चौड़ी है।
उधर किरतपुर से शादीपुर तक भी चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास होने की इंतजार में हैं। बालवाली से फीना के बीच तीन अलग अलग जगहों पर कुल 39 किलोमीटर लंबी सड़क 94 करोड़ की लागत से चौड़ी की गई जाएगी। फिलहाल नौ करोड़ रुपया भी जारी कर दिया गया है। उधर चंदक से नांगल होते हुए मंडावली तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को भी मंजूरी मिली है, अभी तक यह सड़क सिर्फ पांच मीटर चौड़ी ही है।