फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Approach road of Hastinapur bridge broken, traffic closed

Bijnor News: हस्तिनापुर पुल की अप्रोच रोड टूटी, यातायात बंद

Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Approach road of Hastinapur bridge broken, traffic closed
चांदपुर हस्तिनापुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने पुल की कटी अप्रोच सड़क।
- गंगा का शुरुआती उफान भी नहीं झेल पाई दूसरी बार बनी गंगा पुल की अप्रोच सड़क
विज्ञापन

- 11 माह में दूसरी बार तैयार हुई अप्रोच सड़क भी समा गई गंगा के बहाव में
- दूसरी बार पक्की होने के करीब 15 दिन बाद ही गंगा में समाई अप्रोच सड़क
- चांदपुर, मेरठ, मवाना, हस्तिनापुर आदि क्षेत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारी करते हैं इस पुल से आवागमन
- पहली बार अप्रोच के गंगा में बहने से कर्मचारियों ने लिया था नाव का सहारा, नाव डूबने का हुआ था बड़ा हादसा
- अधिकारियों ने पिछले हादसे से भी नहीं लिया सबक
- अप्रोच टूटने से राजमर्रा पुल से गुजरने वाले किसान, कर्मचारियों व आमजन को होगी भारी परेशानी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। चांदपुर और मेरठ के हस्तिनापुर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा घाट पर बने पुल को जोड़ने वाली अप्रोच सड़क सोमवार को गंगा के उफान में समा गई। इससे इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। पुलिस ने दोनों ओर के वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है। एसडीएम रितु रानी ने लोगों को पुल पर न जाने के निर्देश दिए हैं।
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश होने व मैदान क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश में ही गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। जैसे ही गंगा की धार पुल के किनारों तक पहुंची तभी अप्रोच सड़क में कटान शुरू हो गया। दूसरी बार बनी अप्रोच सड़क पानी की पहली मार के आगे ही धराशायी होकर बह गई। सड़क बनते समय लोगों ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। लोगों की शंकाओं को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। ग्रामीणों को शंका थी कि बरसात में सड़क फिर से कट सकती है।
विज्ञापन

रविवार को पानी ने नारनौर के पास गंगा नदी पर बने पुल के अंतिम पिलर और अप्रोच रोड की ओर कटान करना शुरू किया। सोमवार सुबह अंतिम पिलर पर जुड़ा करीब 15 फीट सड़क का हिस्सा गंगा में समा गया। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया। मेरठ से अमरोहा, चांदपुर, मुरादाबाद, धामपुर और बिजनौर से दिल्ली मेरठ जाने के लिए अब लगभग 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर बिजनौर बैराज से होकर जाना पड़ेगा। अप्रोच सड़क टूटने से गंगा पार खेतीहर किसानों को अपने खेतों पर आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 माह पहले भी बह गई थी अप्रोच सड़क
पिछले साल 30 जुलाई को गंगा का जल स्तर बढ़ने पर हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट अप्रोच सड़क धंस कर पानी के साथ बह गई थी। कई माह तक इस पुल से आवागमन बंद रहा था, दिसंबर माह में गन्ना पिराई सत्र शुरू होने पर गंगा का रेत मिट्टी आदि से कटी सड़क के स्थान को भरकर फिर से वाहन चलने लायक बना दिया गया था। तब से बंद पड़ा काम करीब तीन सप्ताह पहले फिर से शुरू कर सड़क पर तारकोल बजरी आदि का लेपन कार्य व कटान रोकने के लिए दोनों तरफ बोल्डर पत्थर लगाए गए थे। सड़क का काम पूरा हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है। पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही जैसे ही पानी की धार पुल के किनारों तक पहुंची सड़क में कटान शुरू हो गया। सोमवार सुबह लड़के धंसनी शुरू हो गई थी। लगातार कटान के चलते सड़क और पुल के बीच करीब 15 फुट चौड़ी खाई बन गई है। जिसमें पानी की तेज धार चल रही है। लगातार कटान जारी है।
सड़क की गुणवत्ता को लेकर आशंका हुई सच
हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। नवंबर माह में सड़क बनाने का शुरू हुआ था। जैसे ही सड़क कटे स्थान को गंगा के रेत से भरा जाना शुरू किया गया तभी क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर शंका जताई थी। ग्रामीणों की शंकाओं को समाचार पत्र में प्रकाशित कर ग्रामीणों की आवाज उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई थी।
अधिकारियों ने पिछले हादसे से भी नहीं लिया सबक
11 माह पूर्व गंगा पुल की अप्रोच सड़क के पहली बार पानी में समा जाने के बाद भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया लिया था। कि अब दुबारा अप्रोच सड़क गंगा के पहले उफान में ही पानी में समा गई। पहली बार जुलाई 2022 को गंगा में अप्रोच सड़क के समा जाने के बाद रोजमर्रा चांदपुर, मेरठ, मवाना, हस्तिनापुर आदि स्थानों पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों ने नाव का सहारा लेकर गंगा पार कर अपने काम पर जाने लगे थे। जिसका खामियाजा नाव के गंगा में पलट जाने से हुए हादसे से भुगतना पड़ा था।

चांदपुर एसडीएम ने की अपील
एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण अप्रोच रोड खिसक गई है। आवागमन बंद कराया गया है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोगों से पुल पर जाने की कोशिश ना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed