फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Apply to get five HP solar pump

पांच एचपी सोलर पंप लगवाने को करें आवेदन

Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Apply to get five HP solar pump
पांच एचपी सोलर पंप लगवाने को करें आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना में जिले में साल 2020-21 में पांच एचपी एसी के 25 सोलर पंप वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 5 मीटर अथवा 200 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर हेतु एचपी एसी सोलर पंप उपयुक्त होंगे। सोलर पंप के लिए किसानों का चयन पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ पहले सोलर पंप पाओ के आधार पर किया जाएगा। सोलर पंप लगवाने के लिए m/s premier energies limited, Hyderabad फर्म नामित है। उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार सोलर पंप की निर्धारित कीमत दो लाख 36 हजार 912 रुपये है। इस पर 60 प्रतिशत एक लाख 42 हजार 148 रुपये का अनुदान है। सोलर पंप लेने वाले किसान को किसान अंश बैंक ड्राफ्ट के रूप में देना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान को 94 हजार 764 रुपये का बैंक ड्राफ्ट फर्म के नाम बैंक ड्राफ्ट बनवाकर उपकृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। जो किसान सोलर पंप लगवाना चाहते हैं वे अपने विकास खंड स्तर पर राजकीय कृषि निवेश बीज भंडार या उपकृषि निदेशक कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed