फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegations of rigging in government schemes

सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप

Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in government schemes
सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ ब्लॉक की ग्राम सभा दहलावाला के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान प्रवेश रानी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजीव कुमार पर सरकारी योजनाओं में धांधली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम धीरेंद्र सिंह से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

गांव के दीपक चौहान एड़., राहुल राज, मेहर आलम, प्रेमप्रकाश सिंह चौहान, शमीम आदि ने एसडीएम से की शिकायत में आरोप लगाया कि उनके ग्राम की प्रधान प्रवेश देवी और ग्राम सचिव राजीव कुमार ने गांव के मौजा बंसीजोत में सरकारी योजनाओं के नाम पर धांधली की है। उन्होेंने सरकारी योजनाओं के नाम पर ग्रामीणों के साथ ठगी की है। अवैध धन की उगाही करने के बाद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं दिलाया गया है। ब्लाक के खंड विकास अधिकारी से कई बार शिकायत की। लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रधान और सचिव दोनों अपने को सत्तापक्ष का बता लोगों को धमकाने का काम करते हैं। बीडीओ ने जांच की, लेकिन उल्टे कार्रवाई के भय से आरोपियों को क्लीन चिट देकर इतिश्री कर ली। पिछले दिनों जांच के लिए आई टीम के सामने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। जिसके बाद जांच अधिकारी बिना जांच करे ही लौट गए। शुक्रवार को ग्राम वासियों ने एसडीएम से शिकायत कर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की जांच कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान के पति रामकुमार सिंह और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजीव कुुमार ने लगे आरोपों को गलत बताया। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed