फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   all the schools of class one to eight will remain closed till 25 December due to the cold in Bijnor

Bijnor News: ठंड का कहर, 25 दिसंबर तक बंद रहेंगे कक्षा एक से आठ तक के स्कूल

Wed, 21 Dec 2022 08:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Dec 2022 08:32 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर जिले में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अब 25 दिसंबर तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
all the schools of class one to eight will remain closed till 25 December due to the cold in Bijnor
यूपी में मौसम, सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो दिन से बिजनौर जनपद में ठंड बढ़ रही है। अत्यधिक ठंड, शीतलहर को देखते हुए जनपद में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर सभी बोर्डों से संचालित स्कूल, कॉलेजों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही जिले में सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 25 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि अत्यधिक ठंड के चलते परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्डों द्वारा संचालित कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों के संचालन का समय अब दस बजे से तीन बजे तक किया जाता है। बीएसए ने सभी विद्यालयों से आदेश का पालन करन के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दोपहर तक छाया रहा कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार
बिजनौर जिले में ठंड का सितम जारी है। घरों से बाहर निकलते ही लोगों के हाथ, पैर सुन्न हो रहे हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म कपड़ों में भी खूब ठंड सता रही है। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ था। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूट रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर में जगह-जगह अलाव जले हुए हैं। बाइक सवार रुककर अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को दो बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। जिसके बाद लोगों को कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

नगीना वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। कोहरा आने से इन दो दिनों में ज्यादा ठंड हुई है। 

जिला अस्पताल में शुरू हुआ रेन बसेरा
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते तीमारदार रात में इधर-उधर बैठकर ही रात बीताते हैं। अब सर्दी बढ़ने से अस्पताल में रेन बसेरे की शुरुआत की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज सैन ने बताया कि रेन बसेरे में गद्दे और कंबल रखवा दिए गए हैं। नगर पालिका से कहकर अलाव का इंतजाम भी कराया जाएगा। 

कोहरे की बूंदों में बाधित की बिजली आपूर्ति
जनपद में मंगलवार देर शाम से ही घना कोहरा छाने लगा। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। कोहरे की बूंदों से लाइनों के इंसुलेटर खराब हो गए। कई जगह पेड़ों की टहनियां लाइन से छू जाने से फाल्ट हुए, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। शहर में नूरपुर रोड की कॉलोनी, चक्कर रोड पर शक्तिनगर में आपूर्ति बाधित रही। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव

कॉलोनी निवासी रोहिताश सिंह, बिट्टू चौधरी, विवेक कुमार का कहना है रात्रि में बिजली गुल हो गई थी। इससे सुबह के समय पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कोहरे से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सभी फाल्टों को सही कराकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed