फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All Gobind, not Gobind, no one ...

सब गोबिंद, गोबिंद बिन नहीं कोए...

Mon, 18 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
All Gobind, not Gobind, no one ...
नजीबाबाद में नगर कीर्तन में शबद-कीर्तन प्रस्तुत करतीं महिला कीर्तन मंडली। - फोटो : NAZIBABAD
सब गोबिंद, गोबिंद बिन नहीं कोए...
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया गया। शबद-कीर्तन के साथ वातावरण गुरु गोबिंद महिमा से गूंज उठा।
गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा की ओर से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन का शुभारंभ मुख्य ग्रंथी उपकार सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, सचिव हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल खन्ना की उपस्थिति में अरदास उपरांत किया गया। गुरुग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवानी घुड़सवारी और पैदल पंज प्यारों ने की। गुरुग्रंथ साहिब पालकी के आगे चल रहे सफाई दल के महिला एवं युवा जत्थे ने पानी छिड़काव के साथ सफाई की। महिला कीर्तन मंडली में परविंदर कौर, रूपेंद्र कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर, कुलवंत कौर, हरजिंदर कौर, कुलवीर कौर, सर्वजीत कौर, किरन कौर, राजिंदर कौर, नोना सिंह के नेतृत्व में शबद-कीर्तन और रागी जत्थे ने गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का बखान करते हुए शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। आनंद भया सुख पाया मिल गुरु गोबिंदा.., सब गोबिंद, गोबिंद बिन नहीं कोए.., तही प्रकाश हमारा भयो.., राम जपो जी ऐसे.., शबद, गुरुवाणी और कीर्तन से वातावरण गुरु गोबिंदमय हो गया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में इशुवीर अमरोहा गतका दल ने अपने हैरतंगेज कर्तब से संगत निहाल किया। गुरुद्वारा सुभाषनगर की ओर से ग्रंथी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का नेतृत्व सरदाल बलवीर सिंह, गुरपाल सिंह, गुरमीत सिंह धवन, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, हरभजन सिंह, रक्षपाल सिंह, परविंदर सिंह, जितेंद्र कक्कड़, जसपाल सिंह ने किया। गुरुद्वारे से शुरू हुआ नगर-कीर्तन तहसील मार्ग, चौक बाजार, कल्लूगंज, कृष्णा टाकीज चौराहा होता हुआ पुन: गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुआ। गुरुद्वारे में रागी जत्था के भाई नवदीप सिंह के नेतृत्व में शबद गुरुवाणी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से नगर कीर्तन का किया स्वागत
नजीबाबाद। श्री गुरुगोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव भव्य नगर कीर्तन का स्टेशन रोड पर सरदार गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह, मनमोहन सिंह, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलवीर सोनू, हरभजन सिंह, भूपेंद्र सिंह ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। उधर नवाब नजीबुद्दौला मकबरे पर मुफ्ती गुफरान अहमद के नेतृत्व में क्षेत्रीय कारोबारियों शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा, सलीम अहमद, शेरखान, विशाल सोनी ने स्वागत किया। चौक बाजार तथा अन्य क्षेत्रों में भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रंथ साहिब पालकी के आगे चलतीं सेवादार महिलाए?

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रंथ साहिब पालकी के आगे चलतीं सेवादार महिलाए?- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर गुरुग्रंथ साहिब पालकी की अगुवाई करते पंज प्यारे।

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व पर गुरुग्रंथ साहिब पालकी की अगुवाई करते पंज प्यारे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरुग्रंथ साहिब पालकी मार्ग की सफाई करता सेवा जत्था।

नजीबाबाद में गुरुग्रंथ साहिब पालकी मार्ग की सफाई करता सेवा जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में शबद-कीर्तन प्रस्तुत करते सुभाषनगर गुरुद्वारे क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे।

नजीबाबाद में शबद-कीर्तन प्रस्तुत करते सुभाषनगर गुरुद्वारे क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में निकाले गए नगर कीर्तन में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता रागी जत्था।

नजीबाबाद में निकाले गए नगर कीर्तन में धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करता रागी जत्था।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर करतब दिखाते गतका कलाकार।

नजीबाबाद में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर करतब दिखाते गतका कलाकार।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed