{"_id":"698b89e0be0ba7a6fe0104f0","slug":"albendazole-tablets-were-administered-to-11-lakh-children-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-172116-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में 11 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में 11 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। मंगलवार को करीब 11 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। शुभारंभ मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में किया गया।
जिले में करीब 15 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में 3600 बच्चों को दवा खिलाई। डिप्टी सीएमओ डॉ. केके राहुल ने एल्बेंडाजोल दवा के महत्व, उपयोग, लाभ एवं संभावित सावधानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया कि अस्वच्छ भोजन एवं गंदगी के कारण पेट में कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इससे बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में इस दवा का सेवन करना जरूरी है। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डीपीएम फारूक अजीज, डीएमओ मंजूषा गुप्ता, नितिन गौड़, पूनम रानी, कविता रानी आदि मौजूद रहे।
वहीं चांदपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर भगवंत पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की आदत और कृमि संक्रमण से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार राय ने कहा कि कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उप-प्रधानाचार्य नितिन कुमार शर्मा ने अभिभावकों से बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।