फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akshat Deora made the security of soil his goal

Bijnor News: बिजनौर - माटी की सुरक्षा को अक्षत ने बनाया लक्ष्य

Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Akshat Deora made the security of soil his goal
बिजनौर में किसान अक्षत देवरा को सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्रा। (फाइल फोटो)
- नौकरी छोड़ कर मिट्टी बचाओ अभियान में जुटा स्योहारा निवासी युवक
विज्ञापन

- गोष्ठी, एसएमएस के माध्यम से किसानों को कर रहे जागरूक
फोटो संख्या सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अधिक उत्पादन के लालच में किसान रसायनिक खाद व कीटनाशक का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं। इससे खेतों की उर्वरा क्षमता नष्ट हो रही है। मिट्टी का स्वास्थ्य बचाने के लिए युवा किसान अक्षत देवरा ने मुहिम शुरू की है। वह 200 से अधिक गांवों में गोष्ठी कर किसानों को जागरूक व जैविक खाद, जैविक कीटनाशक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
स्योहारा के आर्यनगर निवासी डॉ. विनीत देवरा के पुत्र अक्षत देवरा ने वनस्पति विज्ञान से स्नातक और वनस्पति जैव तकनीकी विज्ञान से स्नाकोत्तर की पढ़ाई की। भरतीय अनुसंधान केंद्र (पूसा) से जुड़कर शोध व अध्ययन किया और बाद एक बड़ी कंपनी में वनस्पति शोधकर्ता के पद पर नौकरी की। अक्षत ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई व नौकरी के दौरान मिट्टी के हालात को जाना। उन्हें लगा कि मिट्टी बचाने के लिए कुछ कार्य किया जाए।
विज्ञापन

जून 2022 से उन्होंने मिट्टी बचाओ अभियान शुरू किया। पहले वह अकेले चले और फिर उनके साथ चार व्यक्ति जुड़ गए। वह गांव-गांव, मोबाइल फोन, एसएमएस के माध्यम से किसानों को खेती व फसलों में रसायनिक खाद, कीटनाशक की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के लिए डीएम ने किया सम्मानित
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि अक्षत देवरा का अभियान सराहनीय है। किसानों को जैविक खाद, कीटनाशक का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। अक्षत को इस कार्य के लिए डीएम व कृषि विभाग ने सम्मानित किया।


बीज शोधक जैविक
अक्षत ने बताया कि बीज शोधन का जैविक मिश्रण बनाने के लिए पांच किलो देसी गाय का गोबर, पांच लीटर गोमूत्र, 50 ग्राम बुझा हुआ चूना, एक मुठ्ठी मिटी को 20 लीटर पानी में मिलाकर 24 घंटे के लिए रख दें। इस घोल को दिन में दो बार लकड़ी से चला दें। 100 किलो बीज उपचार के लिए इस मिश्रण में 30 मिनट डुबोएं और छाया में थोड़ा सूखा कर बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed