{"_id":"68af5bd1e9b5b9d7490a6ad7","slug":"agitating-farmers-locked-the-dco-office-and-staged-a-sagitating-farmers-locked-the-dco-office-and-staged-a-sit-in-protestit-in-protest-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-158518-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंदोलित किसानों ने डीसीओ कार्यालय में की तालाबंदी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंदोलित किसानों ने डीसीओ कार्यालय में की तालाबंदी, दिया धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर आंदोलित किसानों ने बुधवार को डीसीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। धरने के तीसरे दिन भी डीसीओ के नहीं आने से गुस्साए किसानों ने यह निर्णय लिया। अंदोलित किसानोें ने गन्ना विभाग व चीनी मिल के विरोध प्रदर्शन किया।
धरना स्थल पर भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक कार्यालय में तालाबंदी और प्रांगण में चल रहा आंदोलन जारी रहेगा। तालाबंदी की सूचना पर तहसीलदार व बिलाई मिल के अधिकारी व अन्य पहुंचे। वहां किसानों से काफी देर तक वार्ता चली। वार्ता विफल होने के बाद धरना-प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन जारी रखने की घोषणा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि लगातार तीसरे दिन से धरना चल रहा है, लेकिन धरने पर डीसीओ नहीं पहुंचे। उधर, किसान संगठन की ओर से धरना स्थल पर भोजन बनाने और खाने की व्यवस्था रही है।
भूपेंद्र सिंह, पदम सिंह, रामकुमार सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, सुखवीर सिंह, देवेंद्र प्रधान, शेर सिंह, नौबहार सिंह, प्रदीप राणा, नीटू राणा, अकरम अली, हेमेंद्र सिंह आदि रहे।