फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the video of alcohol drinking went viral, the CMO did the doctor's job

Bijnor News: शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने किया चिकित्सक का तबादला

Thu, 25 Jul 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
After the video of alcohol drinking went viral, the CMO did the doctor's job
बिजनौर। स्योहारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीके स्नेही का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए चिकित्सक का तबादला नगीना सीएचसी पर कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर खानपान करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की गई। जांच में उनकी स्थिति संदिग्ध पाई गई। साथ ही व्यवहार उचित नहीं मिला। जांच में चिकित्सक ने कार्यालय में बैठकर शराब नहीं पीने की बात कही है। सीएमओ के अनुसार चिकित्सक की स्थिति संदिग्ध देखते हुए उनका तबादला नगीना सीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर के पद पर किया है। उनकी जगह नगीना के चिकित्सक डॉ. जुबैर को स्योहारा सीएचसी का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed