फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the Brahmapuri, river water reached in Rawli

ब्रह्मपुरी के बाद रावली में पहुंचा नदियों का पानी

Sun, 29 Jul 2018 12:45 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे Updated Sun, 29 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
 After the Brahmapuri, river water reached in Rawli
बेगावाला क्षेत्र में मालन और गंगा नदी का पानी भरने से डूबीं झोपडि़यां। - फोटो : अमर उजाला
बेगावाला में गंगा व मालन का पानी ब्रह्मपुरी के बाद गांव रावली के तटीय क्षेत्र में भी भर गया है। रावली के पास मालन नदी के पुल पर तीन फीट तक पानी भरने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। गांव में पिछले करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। शुक्रवार   शाम गांव ब्रह्मपुरी से मालन व गंगा का पानी उतरने लगा था, लेकिन रात   होते होते पानी फिर से बढ़ गया। गांव वालों ने रात डरते-डरते काटी।   शुक्रवार सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल में छुट्टी रही। शनिवार रात गांव ब्रह्मपुरी के पास ही बसे रावली में भी तटीय क्षेत्र में पानी भर गया। शहजादपुर, चांदपुर, भोगपुर, मानशाहपुर, रावली को जोड़ने वाले पुल पर   अभी तक तीन फीट पानी बह रहा है। इन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। कोई जरूरी काम होने पर ही गांव वाले नाव से नदी पार कर   रहे हैं। रावली में पिछले करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार हो रही बारिश ने गांव वालों के सामने और मुसीबत खड़ी कर दी है। वहीं गंगा किनारे वाले कुछ परिवार जान हथेली पर रखकर अब भी झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। इनमें से कई की झोपड़ी में पानी भरने पर ये दूसरों की झोपड़ी में रहने लगे हैं। गांव वालों का कहना है कि इन परिवारों के गांव ब्रह्मपुरी व रावली में मकान हैं। ये लोग इस समय बेवजह नदी के पास रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed