फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration will provide market to farmers

किसानों को बाजार उपलब्ध कराएगा प्रशासन

Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Administration will provide market to farmers
किसानों को बाजार उपलब्ध कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

बिजनौर। किसी भी पदार्थ की बिक्री के लिए बाजार आसानी से मिल जाए तो किसानों को पारंपरिक खेती की जगह नवीनतम खेती करने में आसानी हो जाती है। इसके लिए प्रशासन व कृषि विभाग अन्य विभागों के सहयोग से किसानों को सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक बाजार उपलब्ध करा रहा है।
यही वजह है कि जनपद के सब्जियां, धान विदेशी थालियों में सज रही है। यहां के तेल का यूरोपीय देशों की दाल-सब्जियों में तड़का लग रहा है। जनपद में किसानों द्वारा जैविक सब्जी, गन्ना, गेहूं, धान, चना, सब्जियां आदि फसलें उगाई जा रही हैं। किसानों के पदार्थों को लोकल बाजार, दुकान के साथ व्हाट्सएप ग्रुप व पेज आदि सोशल मीडिया के माध्यम से बिक्री कराई जा रही है। जिले में 20 से अधिक कृषक उत्पादक संगठनों का गठन किया गया है। उनके चेयरमैन, सीईओ आदि को प्रशिक्षण भी दिया गया। यह किसानों से तालमेल बनाकर न सिर्फ फसलों का उत्पादन करा रहे हैं, बल्कि यहां से खरीदारी कर यूरोपीय देशों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि जैविक व नवीनतम उत्पादकों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विकास भवन के गेट पर दुकान खुलवाई गई है। इच्छुक किसान की रेलवे स्टेशन पर कैनोपी लगाई गई। इच्छुक किसानों की अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कैनोपी लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी कंपनी किसानों के साथ मिलकर उत्पादन करा रही है। उनके उत्पादक को खरीदकर विदेशों में भेजा जा रहा है। अब तक गुड़, सरसों का तेल, आम, सब्जियों के बाद चावल व अन्य उत्पाद की तैयारी चल रही है - डा. शुऐब डायरेक्टर हिंदुस्तान एग्रो व हैल्थ मिस्ट ऑयल एंड फूड प्रा. लि.
गंगा किनारे 46 गांवों व अन्य गांवों में भी जैविक खेती हो रही है। इसकी बिक्री को विकास भवन में दुकान, रेलवे स्टेशन कैनोपी लगवाई गई। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उत्पाद की बिक्री कराई जा रही है - डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।

निर्यातकों व किसानों के बीच समन्वय बैठाया जा रहा है, जिससे जैविक व सामान्य खेती करने वाले किसानों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो रहा है। इससे किसानों आय बढ़ रही है - जेपी चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed